Punjab: युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम की खुली पोल! प्राइवेट पार्ट में चिट्टे का इंजेक्शन लगाते युवक की वीडियो वायरल

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 05:15 PM (IST)

जालंधर (शौरी): पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम की एक बार फिर पोल खुलती नजर आई है। बस्तियात इलाके के बस्ती शेख दशहरा ग्राऊंड में स्थित एक कमरे में युवक द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट में चिट्टे का इंजेक्शन (हेरोइन) लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। युवक द्वारा नशा करने की किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाई है जोकि सोशल मीडिया पर पर डाल दी। उक्त युवक की आयु करीब 32 साल की है और वीडियो देख कर लोग नशा तस्करों को कोस रहे हैं। हालांकि विडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।

गौर हो कि बस्तियात इलाके में नशा बिक्री को लेकर कई नेता बयानबाजी करते रहते हैं लेकिन इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है और युवा पीढ़ी की मौते नशा करने से हो रही हैं। इलाके के लोगों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि दोबारा ऐसी घटनाएं घटित न हो सके, इसके लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

वही थाना नंबर 5 के एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह राणा का कहना है कि नशा करने वाले युवक को पुलिस ने पकड कर उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। युवक को पुलिस माननीय अदालत में पेश करेगी। एस.एच.ओ. राणा ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी करने वालों के बारे में लोग सीधा उन्हें आकर जानकारी दे, ताकि पुलिस-पब्लिक की मदद से तस्करों के नैटवर्क को तोड़ सके। जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

सिविल अस्पताल में नशा करने वालों का फ्री किया जाता है इलाज : डा. अमन सूद 

सिविल अस्पताल नशा छुडाओं केन्द्र में तैनात मनोरोग व नशा छुड़ाने के माहिर डा. अमन सूद का कहना है कि केन्द्र में फ्री उपचार नशा करने वाले मरीजों का किया जाता है। जहां तक उन्हें दवाईयां व भोजन भी अस्पताल प्रशासन मुहैया करवाता है। नशा करने वालों को 10 दिन तक केंद्र में रखा जाता है। नशा करने वालों को केन्द्र में दाखिल कर इलाज किया जाता है ताकि समाज की मुख्यधारा में लौट सकें। अभी तक केंद्र में कई युवा नशे का त्याग चुके हैं। अगर कोई अभिभावक अपने बच्चे को नशे से छुटकारा दिलाना चाहता है तो उसे नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News