फिरोजपुर में माइनिंग अफसरों पर हमला! बदमाशों ने मचाई खलबली
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 05:14 PM (IST)
फिरोजपुर (खुल्लर): थाना छावनी फिरोजपुर की पुलिस ने बीते दिन माईनिंग अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर गाली-गलौच करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी, माईनिंग एवं अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना छावनी फिरोजपुर के एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए पत्र में गुरमीत सिंह उप मंडल अफसर कम सहायक माईनिंग अधिकारी जल निकास उसारी मंडल फिरोजपुर ने बताया कि बीते दिन जब वह साथी कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे तो उन्होंने महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली जोकि रेता से भरी हुई थी को रोककर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बिना किसी सरकारी पर्ची के किलचे गांव से उक्त रेता भरकर लेकर आया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे छुड़वाने की कोशिश की और विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौच की एवं उनके कब्जे में ली हुई ट्रैक्टर ट्राली को वह हुसैनीवाला रोड की तरफ भगाकर ले गए। इस दौरान माईनिंग विभाग की गाड़ी व पुलिस कर्मचारियों ने उनका पीछा किया तो दोषियों ने ट्रैक्टर से उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मामलें की जांच कर रहे शर्मा सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

