कई दिन से लापता थे लड़का-लड़की, फिर ऐसी हालत में मिले दोनोंं के शव

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 05:41 PM (IST)

खेमकरण(सोनिया): पुलिस थाना खेमकरण के अधीन पड़ते गांव मनावा में दो शव बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक मृतक  लड़के की पहचान जुगराज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी दूहलकोहना (करीब 18) और मृतक लड़की की पहचान ज्योति पुत्री बिटू सिंह निवासी गांव दूहलकोहना के तौर पर हुई।

बताया जाता है कि मृतक लड़का और लड़की 8 मई घर से गायब थे और उनकी तलाश घर वालों की तरफ  से की जा रही थी परन्तु अचानक आज उनके शव साथ लगते गांव मनावा से मिले। इसकी जानकारी पुलिस थाना खेमकरन को मिली, तुरंत कार्रवाई  करते पलिस थाना खेमकरण ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा सिविल अस्पताल पट्टी में भेज दिए। इस संबंधी थाना प्रभारी तरसेम मसीह ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर गहणता के साथ जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक कत्ल के कारणों का कोई ठोस पता नहीं लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News