Jalandhar में सनसनी, घर के बाथरूम से मिली 7-8 दिन पहले मरे व्यक्ति की ला+श

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 08:26 AM (IST)

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़ते इलाके शेर सिंह कालोनी के 416 नंबर मकान में किराए पर रहते एक व्यक्ति का शव घर के बाथरूम से बरामद हुआ है। फूले हुए शव को देखकर लगता है कि उक्त व्यक्ति की मौत 7-8 दिन पहले की हुई हो सकती है।

शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा
इस सबंधी सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वैस्ट आतिश भाटिया एस.एच.ओ. थाना बस्ती बावा खेल व चौकी इंचार्ज लैदर काम्पलैक्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस देर रात तक जांच में जुटी हुई थी लेकिन अभी तक मृतक व्यक्ति की मौत के कारणों को पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है और बनती कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शेर सिंह कालोनी के 416 नंबर मकान के नीचे वाले हिस्से में किराए पर रहते हरप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि आज सुबह से घर के ऊपर वाले हिस्से में काफी बदबू आ रही थी। उन्हें पहले लगा कि कोई जानवर इत्यादि मरा हो सकता है लेकिन बाद में पता चला कि ऊपर रहते किराएदारों में किसी की मौत हुई है, जिसके कारण बहुत ज्यादा बदबू आ रही है।

मृतक की पत्नी व बच्चे घर से फरार
हरप्रीत सिंह के अनुसार घर के ऊपर वाले हिस्से में पति-पत्नी व उनके चार बच्चे रहते थे। इसके अलावा एक और व्यक्ति भी उनके घर में आया करता था। हरप्रीत सिंह ने बताया कि कई दिनों से उसने ऊपर वाले किराएदार परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं देखा था। उसने बताया कि घर के मालिक को पौंटा साहिब में रहते हैं। पुलिस ने बाथरूम का दरबाजा तोड़कर देखा तो अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा था, जिससे इतनी ज्यादा बदबू आ रही थी कि मौके पर मौजूद सभी लोगों को अपने फेस पर रूमाल इत्यादि बांधने पड़े। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी तो उसे मीडिया के साथ सांझा किया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक की पत्नी व बच्चे भी घर से फरार हैं। उनकी भी पुलिस तलाश कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News