जालंधर से बड़ी खबर: कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर हुआ जानलेवा हमला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 12:42 PM (IST)

जालंधर: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी पार्षद के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार वॉर्ड नं. 37 की कांग्रेसी पार्षद कमलेश ग्रोवर के भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ है। पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर के चचेरे भाई राहुल ग्रोवर का रात को किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया था। इसके बाद सुबह कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने राहुल पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर गहरी चोट लगी और वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले पड़ोसी ही बताए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News