Punjab : नवंबर में बजनी थी शहनाई, उससे पहले तिरंगे में लिपटकर घर लौटा जवान

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 12:42 AM (IST)

गिद्दड़बाहा (कटारिया) : बीते दिनों भारतीय फौज की 19 जम्मू एंड कश्मीर राइफल में आर्मी राइफल मेन के रूप में राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नौजवान फौजी सुखप्रीत सिंह शहीद हो गया था। आज शहीद सुखप्रीत सिंह की देह को लेकर आर्मी नौजवानों की टुकड़ी गिद्दड़बाहा पहुंची, जहां से शहीद की देह को उनके जद्दी गांव बुट्टर बखूहा में ले जाया गया।

जहां सरकारी सम्मानों के साथ शहीद का अमित संस्कार कर दिया गया। शहीद सुखप्रीत सिंह की देह को उनके चचेरे भाई फौजी मनदीप सिंह बाब्बू ने मुखाग्नि दी, जबकि कनाडा निवासी उनकी बहन कमलप्रीत कौर के द्वारा अपने एकलौते भाई की देह को सेहरा बांध कर अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। सुखप्रीत सिंह की नवंबर में शादी थी। 

इस मौके पर फौज की टुकड़ी के द्वारा मातमी धुन बजा कर और हवाई फायर करके शहीद सुखप्रीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. अरविंदरपाल सिंह, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं और लेफ्टिनेंट जैदीप के अतिरिक्त इलाका निवासियों के द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News