लॉकडाउन तक सभी टोल प्लाजों को बंद रखने का फैसला

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 10:35 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के समय तक पंजाब के सभी टोल प्लाजों को बंद रखने का फैसला लिया है। सिंगला ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार के अधीन 23 टोल प्लाजा चल रहे हैं। राज्य में कर्फ्यू लगाया गया है तथा एमरजैंसी वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी गंभीर स्थिति में पंजाब के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊसों को आइसोलेशन सैंटरों के तौर पर बरतने की अनुमति भी दी है। शिक्षा और लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को अपना पूरा सहयोग दिया है और यहां तक कि प्रशासन की मांग के अनुसार स्कूल की इमारतों को भी खाली करवाया जा सकता है। 

सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य में कोविड पर काबू के लिए सभी जरूरी सेवाओं पर ज़ोर दिया है और नागरिकों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। समय पर जरूरी वस्तुओं के वितरण के लिए राज्य सरकार ने जिलों को जोमैटो, स्विगी आदि समेत उपलब्ध सभी विकल्पों का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे व्यक्तियों को वापिस लाने के लिए जिला मैजिस्ट्रेटों को स्पैशल पास जारी करने के लिए भी कहा गया है जिससे उनको सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News