ससुराल की प्रताड़ना के आगे हारी बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, मां ने एक-एक दर्द किया बयां

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 02:32 PM (IST)

अपरा (दीपा) : अपरा पुलिस ने गत 4 दिसंबर को घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर जीवन लीला समाप्त करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंधी में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. हरजीत सिंह चौकी प्रभारी अपरा ने बताया कि गुरबख्श कौर पत्नी शिंगारा सिंह निवासी गांव स्कोहपुर थाना औड़ जिला शहीद भगत सिंह (नवांशहर) ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि उसकी बेटी कमलजीत कौर की शादी 07-03-2011 को सुखवंत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव कंग जगीर फिल्लौर जिला जालंधर के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद उसका दामाद दोहा कतर चला गया। उसके बाद उसकी बेटी को उसके ससुर, सास, ननद और दोहता (नानन और दोहता जो अक्सर गांव कंग जगीर में रहते थे) द्वारा परेशान किया जाता था। करीब 2 वर्ष बाद उसका दामाद भारत वापिस आया। उसके बाद उसकी बेटी के घर एक लड़की ने जन्म लिया। इस दौरान सब-कुछ ठीक रहा।

उक्त ने बताया कि जून 2022 को उसका दामाद फिर विदेश मलेशिया चला गया। उसके बाद उसकी बेटी को उसके ससुर, सास, ननद और दोहता तंग-परेशान करने लगे। 4-12-2022 को उसकी बेटी ने घरेलू विवाद से पीड़ित हो कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल,जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले के संबंध में कथित आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव कंग जागीर (ससुर), जसविंदर कौर पत्नी भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा निवासी कंग जगीर ( सास), कमलजीत कौर पत्नी मुख्तियार सिंह निवासी गांव पालकदीम (ननद) और चनप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी चनप्रीत सिंह निवासी पालकदीम (दोहता) के खिलाफ फिल्लौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ए.एस.आई.ने चार कथित आरोपियों में से तीन को आज गिरफ्तार कर लिया है। ससुर भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा, सास जसविंदर कौर और ननद कमलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। कथित आरोपियों को माननीय अदालत फिल्लौर में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News