ढलते मानसून सीजन में भी पनप रहा है डेंगू का डंक, पंजाब के इस जिले में अब तक मिल चुके इतने मरीज

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 05:58 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): मानसून सीजन समाप्ति की ओर है मगर जिले में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के 102 मरीज मिल चुके है। जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई महीने में मानसून की स्पीड कम थी, जिससे बरसात भी कम हुई। अगस्त और सितंबर महीने में मानसून सीजन ने अपना रुप दिखाया और बरसात हुई। बरसात का पानी रुकने से मच्छर का लारवा भी पनपा। इसलिए बुखार फैलने से डेंगू के मरीज सामने आने लगे। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ते बढ़ते 102 तक पहुंची है। मरीज बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयासत है। मगर उसके बावजुद डेंगू थमने का नाम नही ले रहा और मरीज बढ़ते जा रहे है।

गौरतलब है कि 2023 में जिले में कुल 485 मामले मिले थे, जबकि 2022 में डेंगू के मामलो की संख्या 313 थी। इससे पहले के सालो में ये आंकड़ा 600 पार भी हो चुका है। जिले में वर्ष 2024 के दौरान अब तक एक लाख 42 हजार 293 घरो में सर्वे किया चुका है तथा करीब 1185 घरो में लारवा मिला है। सेहत विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के लारवे को नष्ट करने के लिए मुलाजिमों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इस सीजन में नवंबर तक कुल 503 टीमे जिले भर में तैनात रहेगी। जिससे लगभग 450 टीमें गांवों में तथा बाकी शहरी एरिया में तैनात की गई है। प्रत्येक गांव व वार्ड में ये टीमें समय समय पर लोगो को जागरुक करेंगी। जिला सेहत विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल समेत जिले के सभी छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड बना दिए गए है।

विभाग ने बनाया अलग वार्ड

डेंगू मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों के लिए एक स्पेशल वार्ड बनाया है। उस वार्ड में स्थापित बैड पर विभाग ने मच्छरदानी लगवाई है। तांकि वार्ड में दाखिल मरीजों को मच्छर काट न सके। मगर बुखार का सीजन होने के कारण अभी डेंगू का डंक नरम नहीं पड़ा है। स्वास्थय विभाग के अधिकारियो को उमीद है कि मानसून का सीजन खत्म होने पर डेंगू का दौर भी चला जाएगा।

डेंगू के लक्षण

अचानक तेज बुखार आना व सिरदर्द होना।
जोड़ो और मासपेशियो में गंभीर दर्द होना।
आंखो के पीछे दर्द और जी मिचलाना।
उल्टी आना और शरीर में खुजली होना।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News