डिप्टी सी.एम. रंधावा से मिलने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता को अंदर जाने से रोका, किया हंगामा
punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 10:21 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पुलिस अधिकारियों के साथ बठिंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ व्यापारियों से मुलाकात की, जबकि कांग्रेस के चुनिंदा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एक कांग्रेसी नेता के इशारे पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हरमेश रोशी को अंदर जाने से रोका गया। उसने शोर मचाया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी आरोप लगाया कि उन्हें भी प्रवेश करने से रोक दिया गया और उनका अपमान किया गया।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरमेश रोशी पक्का ने कहा कि वह रंधावा से मिलने अंदर जा रहे थे लेकिन उन्हें मिलने से रोका गया। उन्हें धक्का मार कर बाहर निकाला गया। उनका कहना है कि वह कांग्रेस के साथ 43 साल से जुड़े हुए हैं। उन्हें डिप्टी सी.एम. से मिलने नहीं दिया गया। उन्हें अंदर जाने से क्यों मना किया गया इस बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता। उन्होंने कहा कि अंदर कोई भी व्यापारी नहीं है। अंदर सिर्फ वही है जिन पर जोजो टैक्स चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here