पूर्व विधायक सुशील रिंकू से दुखी हो डिप्टी मेयर बंटी ने छोड़ी कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 01:17 PM (IST)

जालंधरः जालंधर के डिप्टी मेयर और कोंग्रेसी नेता हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने अपने पद व कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बंटी ने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

PunjabKesari

जानकारी मुताबिक बंटी पिछले लम्बे समय से पूर्व विधायक सुशिल रिंकू से नाराज़ चल रहे थे। बंटी ने इस्तीफे में लिखा है कि वह पिछले करीब 60 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हए थे। लेकिन आज पार्टी की रीड़ की हड्डी को कुछ वर्कर तोड़ रहे है। पहल के आधार पर हलका वैस्ट जालंधर से पूर्व एम. एल.ए. सुशील रिंकू ने अपने अहंकार के कारण पार्टी वर्करों से कोई तालमेल नहीं रखा, जिस कारण जनता और पार्टी के वर्कर उनसे नाराज रहे और हार का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News