रविवार को होगा डेरा ब्यास में भंडारा, बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 12:51 PM (IST)
बाबा बकाला साहिब (राकेश): राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए खुशखबरी सामने आई है कि अब डेरा ब्यास में 21 जून रविवार को भंडारा होगा। डेरा ब्यास प्रमुख द्वारा संगत को आने के लिए खुला न्योता दिया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि 21 जून को सत्संग भंडारा होगा और उससे पहले शनिवार, 20 जून को कार दर्शन भी होंगे। इस भंडारे के दौरान डेरा ब्यास में सवाल-जवाब का प्रोग्राम नहीं होगा। 21 जून का भंडारा पहले से तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा।
जानकारी के मुताबिक एक तरफ स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हैं। इसके चलते भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में संगत के डेरा ब्यास पहुंचने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

