अमृतसर और कपूरथला में बेअदबी मामलों का DGP चटोपाध्याए ने लिया गंभीर नोटिस

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 07:31 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के नए कार्यकारी डी.जी.पी. एस. चट्टोपाध्याय ने कहा है कि उन्होंने अमृतसर और कपूरथला में बेअदबी के मामलों का गंभीर नोटिस लिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों अमृतसर में श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की नाकाम घटना हुई थी और रविवार कपूरथला में भी ऐसी ही कोशिश की गई, जिसके बाद डी.जी.पी. ने पहला ट्वीट जारी करते कहा कि दोनों घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

चट्टोपाध्याय ने कहा कि पंजाब में भाईचारक सांझ को तोड़ने की कोशिशों से सख्ती से निपटा जाएगा और पंजाब पुलिस राज्य में समुदाय के लिए हर कीमत पर कायम रखेगी। डी.जी.पी. चट्टोपाध्याय  ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। राज्य की कानून व्यवस्था के साथ किसी को भी खीलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

दूसरे तरफ पता लगा है कि कार्यकारी डी.जी.पी. चट्टोपाध्याय ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पी. को कहा है कि किसी भी शरारती तत्व को बेअदबी करने की इजाजत न दी जाए और कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेने वाले शरारती तत्वों विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। चट्टोपाध्याय जिन्होंने अतिवाद विरुद्ध लम्बी जंग लड़ी है राज्य के सभी पुलिस आधिकारियों को हर कीमत पर कानून व्यवस्था बनाई रखने के लिए कहा है। चट्टोपाध्यायअमृतसर के पुलिस आधिकारियों और फिर कपूरथला के उच्च पुलिस आधिकारियों से इन घटनाओं की पूरी जानकारी हासिल की है। उन्होंने दोनों जिलों के पुलिस आधिकारियों को इन घटनाओं के पीछे चल रही साजिशों को जल्द से जल्द बेनकाब करने के लिए कहा। राज्य में हाई अर्ल्ट के बाद कई जिलों में सुरक्षा प्रबंध बड़ा दिए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बड़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News