डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने कनून व्यवस्था और अपराधों की स्थिति का लिया जायजा

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़ /अमृतसर /जालंधर : सरहदी राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक भाईचारे को यकीनी बनाने के मद्देनजर पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के. भावरा ने शनिवार को अमृतसर और जालंधर कमिश्नरेटों, बार्डर रेंज और जालंधर रेंज में अमन-कानून और अपराध की स्थिति का जायजा लेने के लिए 2 उच्च स्तरीय मीटिंगों की अध्यक्षता की। डी.जी.पी. के साथ ए.डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला और आई.जी.पी. इंटेलिजेंस जतिन्दर सिंह औलख भी मौजूद थे। पहली मीटिंग पुलिस लाईन अमृतसर में हुई, जिसमें पुलिस कमिशनर (सी.पी) अमृतसर अरुण पाल सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जनरल (आई.जी.पी.) बार्डर रेंज मोहनीश चावला और बार्डर रेंज के एस.एस.पीज. उपस्थित थे। दूसरी मीटिंग स्पैशल डी.जी.पी. पी.ए.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता, सी.पी जालंधर गुरप्रीत सिंह तूर, डी.आई.जी. जालंधर रेंज एस बूपती और जालंधर रेंज के एस.एस.पीज की मौजुदगी में जालंधर में हुई।

डी.जी.पी. वी.के भावरा ने इन मीटिंगों को संबोधन करते हुये इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशों के विरुद्ध कार्यवाही को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए और इसमें तेजी लानी चाहिए।    उन्होंने अधिकारियों को आगामी घल्लूघारा सप्ताह के मद्देनजर किसी भी असुखद घटना से बचने के लिए और ज्यादा चौकस रहने के लिए भी कहा। सी.पीज/एस.एस.पीज को कानून व्यवस्था बनाई रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को राज्य में शान्ति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने की भद्दी कोशिशें करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के भी हुक्म दिए। सीनियर अधिकारियों को संबोधन करने के उपरांत डी.जी.पी. ने संतोष जाहिर किया कि पंजाब पुलिस आंतकवाद विरोधी फ्रंट पर बढ़िया काम कर रही है और इस अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी से राज्य में पहले ही अलग-अलग माड्यूलों का पर्दाफाश किया जा चुका है।

 उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें भी दीं कि वह राज्य की शान्ति और भाईचारक सांझ को भंग न करने दें। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति किसी भी हिंसक गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके साथ देश के कानून अनुसार सख्ती से निपटा जाये। डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने पंजाब के लोगों को सचेत रहने के लिए अपील करते हुए कहा कि यदि उनको सार्वजनिक स्थानों, रेल गाड़ीयों, बसों या रैस्टोरैंटों आदि में कहीं भी कोई शक्की वस्तु लावारिस पड़ी मिलती है तो तुरंत पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 112 या 181 पर सूचित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News