दलित के घर में आगजनी के आरोप को लेकर गरमाई सियासत, तरुण चुघ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:21 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में लगातार सामने आ रही घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में दलित भाईचारे पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें तोड़ा जा रहा है और दलित परिवारों के घर जलाए जा रहे हैं। तरुण चुघ ने कहा कि खड़ू साहिब का आम आदमी पार्टी का सरपंच बलवंत सिंह गोरा जोकि विधायक मनजिंदर लालपुरा के रिश्तेदार है उसने दलित परिवार का परिवार का घर जला दिया।
तरुण चुघ ने आगे कहा कि दलित भाईचारे के लोगों के साथ सरेआम मारपीट कर रहा हैं। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के राज में दलित भाईचारे पर अत्याचार बढ़ा है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और आम आदमी पार्टी का “दलित विरोधी चेहरा” सामने आ गया है। चुघ ने मुख्यमंत्री से मांग की कि खडूर साहिब मामले में संबंधित सरपंच और विधायक के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे पंजाब के अंदर जो घटनाएं हो रही हैं उससे पूरा पंजाब डरा हुआ है। लोगों में खौफ पैदा हो गया है। चुघ ने हाल के मामलों का हवाला देते हुए बताया कि होशियारपुर के नूरपुर गांव में हाल ही में बाबा साहिब की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ा गया, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण और कायरतापूर्ण घटना है।
उन्होंने कहा कि, पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना, पटियाला, नंगल, फिल्लौर और फगवाड़ा जैसे इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने 26 जनवरी 2025 को अमृतसर में श्री दरबार साहिब के पास हुई तोड़फोड़ की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पत्थर पर लिखे संविधान पर भी हथौड़े चलाए गए। अप्रैल 2025 में नंगल गांव में तोड़फोड़ की गई। फिल्लौर में भी ऐसे ही घटना को अंजाम दिया गया। वहीं 14 मार्च 2024 को फगवाड़ा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर तोड़फोड़ की गई। ये सारी घटनाएं बताती है कि पंजाब पूरी तरह से डरा हुआ है। चुघ ने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण और कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि पंजाब में संविधान और बाबा साहिब के विचार सुरक्षित नहीं हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

