Dhanteras 2024 Date, Time and Puja Muhurat... जानें कब खरीदे सोना-चांदी और कब करें पूजा

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 10:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा करने का विधान है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर यानी के कल है। आपको बता दें कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। साथ ही इसी दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। आइए आपको बताते हैं धनतेरस की तिथि, पूजा विधि और पूजा- मुहूर्त।

धनतेरस की पूजा का मुहूर्त और सामग्री

शाम 06.33 से रात 8.17 बजे तक (एक घंटा 44 मिनट) है। सामग्री : अक्षत, गाय का घी, शक्कर या गुड़, धूप, गंगाजल, दीपक, लकड़ी की चौकी, लाल या पीले रंग का कपड़ा, रूई, पूजा की ताल, पूजा के लिए कलश, मौली, कपूर, अगरबत्ती, पुष्प फूल और माला औरमां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की तस्वीर।

हल्दी की गांठ और साबुत धनिया जरूर खरीदें

धनतेरस के दिन हल्दी की गांठ जरूर खरीद कर लाएं। पीली या फिर काली रंग की हल्दी की गांठ लाकर रख लें। हल्दी को मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु से संबंधित माना जाता है। इसे धनतेरस के दिन लाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धनतेरस के दिन धनिया जरूर खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि इस दिन साबुत धनिया खरीद के दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए।

खरीदारी शुभ मुहूर्त

सोना-चांदी व अन्य सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:34 से अगले दिन सुबह 10: 33 मिनट तक और शाम 6.36 से लेकर रात 8.32 मिनट तक। तीन शुरू मुहूर्त हैं, जिनमें पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्टूबर को सुबह 10.32 मिनट से 30 अक्तूबर 6.31 मिनट तक, दूसरा शुभ मुहूर्त- 29 अक्टूबर शाम 6.32 बजे से रात 8.14 तक और तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्टूबर शाम 5.39 बजे से 6.56 तक रहेगा।

घर में लाए नया झाड़ू

धनतेरस के दिन घर में नया झाड़ू लाना देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। झाड़ू से सफाई आती है और साफ-सुथरे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

जलाएं 13 दीपक

धनतेरस को रात के समय 13 दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए 13 दीपक लें और उसमें घी, बाती लगाने के साथ 1-1 कौड़ी भी रखें। इन दीपकों को घर के आंगन में रख दें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही धन के देवता कुबेर मेहरबान रहेंगे।

खरीदें ये वस्तुएं

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर सोना चांदी, तांबा और अन्य धातुओं को खरीदना शुभ माना गया है। दरअसल, यह सभी वस्तुएं माता लक्ष्मी को अधिक प्रिय हैं।

धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

धनतेरस के दिन कुबेर भगवान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग चढ़ा दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं।  

भूल कर भी न खरीदें ये सब

लोहे की चीजें धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं लानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से निगेटिविटी जीनव में आ सकती है। साथ ही धन के देवता कुबेर नाराज हो सकते हैं। स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने से बचना चाहिए। स्टील की जगह आप कॉपर या ब्रांज के बर्तन खरीद सकते हैं। जिससे जीवन में संपन्नता बनी रहती है। धनतेरस के दिन तेल या रिफाइंड बिल्कुल भी खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। साथ ही जीवन से धन- समृद्धि जा सकती है। इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन घी या सरसों के तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसके लिए घी और तेल पहले से खरीद लाएं। धनतेरस के दिन कांच से बनी कोई वस्तु खरीदकर घर पर नहीं लानी चाहिए। कांच का संबंध राहु ग्रह से माना गया है। इसलिए इस दिन कांच की बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करना अशुभ साबित हो सकता है। साथ ही घर में नकारात्मकता आ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News