ढींडसा और ब्रह्मपुरा आज करेंगे नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा!

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 09:22 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): वरिष्ठ अकाली-टकसाली नेता जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और सुखदेव सिंह ढींडसा की ओर से अपने-अपने राजनीतिक दलों को भंग करने के बाद अब 3 मई (सोमवार) को एक नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किए जाने की संभावना है। 

वरिष्ठ अकाली-टकसाली नेता करनैल सिंह पीर मुहम्मद ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेता सोमवार को नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा पंजाब को कांग्रेस व बादलों के चंगुल से आजाद करवाने के लिए यह सराहनीय कदम है। इस नई राजनीतिक पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैहरा, बैंस भाइयों, परगट सिंह और धर्मवीर गांधी जैसे कुछ और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

पीर मुहम्मद ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और सुखदेव सिंह ढींडसा सैद्धांतिक तौर पर नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए सहमत हो गए हैं और पंजाब के लोगों में भी इस बात का भारी उत्साह है। इस दल में बसपा, ‘आप’ और अन्य समान सोच रखने वाली पार्टी के सभी नेता सांझे प्लेटफार्म पर आएंगे और एक नया राजनीतिक फ्रंट तैयार करेंगे जो लोक सेवा करेगा। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News