Punjab : 14 वर्षीय नाबालिग ने 8 साल के लड़के से मिटाई हवस
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 12:14 PM (IST)

तपा मंडी (गर्ग, शाम): थाना रुड़ेके कलां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के 14 वर्षीय लड़के द्वारा 8 वर्षीय लड़के से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में, रुड़ेके कलां थाना प्रमुख रेणु परोचा ने बताया कि 8 वर्षीय लड़के की मां ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है कि 14 वर्षीय नाबालिग लड़का उसके बेटे को कुछ दिलाने के बहाने एक दुकान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़के ने आकर अपनी मां को पूरी बात बताई, लेकिन रात होने के कारण लड़के को अगले दिन बुखार और पेट दर्द होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर, रुड़ेके कलां के थाना प्रमुख ने पीड़िता की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए बरनाला की माननीय अदालत में पेश किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here