अमेरिका भेजने का झांसा देकर किया घिनौना काम, हैरान कर देगी पति-पत्नी की करतूत

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 02:27 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): एक युवक को वर्क परमिट पर अमेरिका ले जाने का झांसा देकर कथित रूप में 33 लाख 52 हजार की ठगी मारने के आरोप में थाना घल्ल खुर्द की पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 ,120 -बी और  पंजाब प्रिवेंशन ऑफ  ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी देते हुए जगदीश कुमार डीएसपी स्पेशल क्राइम ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई गुरमीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह वशी गांव चंदड ने पुलिस अधिकारियों को दी लिखती शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके लड़के बलजिंदर सिंह को वर्क परमिट पर अमेरिका ले जाने का झांसा देकर खुशवीर सिंह पुत्र निर्भय सिंह और उसकी पत्नी कुलबीर कौर ने उससे 33 लाख 52 हज़ार रुपये लिए थे मगर ना तो आज तक उसके बेटे का वीजा लगवा कर दिया गया है और ना ही उसको पैसे वापस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद दोनों के खिलाफ  कार्यवाही की जा रही है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News