पानी के साथ लगाई पौधों की छबील,दिया वातावरण को हरा-भरा रखने का संदेश

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 12:46 PM (IST)

अमृतसरः गर्मियों के दिनों में ठंडे -मीठे जल की छबीलें तो आप ने कई बार  देखीं होंगी।  गर्मियों में पानी ही नहीं छांव की भी जरूरत होती है। इसके लिए जरूरत है वृक्षों और पौधों की।  तरनतारन में कर भला हो भला ट्रस्ट ने एक अनोखा प्रयास करते हुए पानी ही नहीं पौधों की भी छबील लगा दी।

इसके अंतर्गत आने जाने वाले राहगीरों  को पानी साथ-साथ पौधे बांटे गए और अपने वातावरण को हरा -भरा रखने का संदेश दिया गया।  लोगों में इस अनोखी छबील को लेकर काफी उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में सभी को सहयोग देना चाहिए। इतिहास गवाह है पंजाबियों ने जब भी कोई संघर्ष शुरु किया  है तो उसे सफल भी बनाया है। फिर यह तो जिंदगी और कुदरत का मसला है। अभी भी समय है,जो हम प्रयास करे तो वातावरण और पानी को बचा सकते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News