दहशत में DM गगनदीप रंधावा का परिवार, घर की काटी बिजली, दिखे संदिग्ध

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 03:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमृतसर में डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गत रात उनके घर की बिजली सप्लाई जानबूझकर बाधित की गई। इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और परिवार में भी डर का माहौल है।  

परिजनों के अनुसार पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने पहुंची हुई थी जिस दौरान ये घटना हुई। इस दौरान उनके घर में बिजली गई जिसे उन्होंने सामान्य पावरकट समझा। इसके बाद जब आसपास के घरों में बिजली आ गई और उनके घर की बिजली सप्लाई बंद रही तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया। इस दौरान पता चला कि मीटर से घर की बिजली की तारें काटी गई थीं। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। परिवार का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो घटना के बाद वहां से चले गए।

परिवार के सदस्य का कहना है कि यह सामान्य तकनीकी खराबी नहीं बल्कि उन्हें डराने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से डी.एम. गगनदीप रंधावा की मौत के मामले की सीबीआई जांच करवाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News