Holi खेल रही नाबालिग लड़की पर कुत्ते ने किया Attack, बुरी तरह से नोचा चेहरा

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 06:50 PM (IST)

खन्ना : होली खेल रही नाबालिग लड़की पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसी बुरी तरह से नोच डाला। मिली खबर के अनुसार खन्ना के भादला में एक पागल कुत्ते ने लड़की के चेहरे को बुरी तरह से नोचा जिसे बड़ी ही मुश्किल से बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें : Holi Celebration : पंजाब के इस जिले में खेली गई विदेशी अंदाज में होली, देखें तस्वीरें

घायल लड़की की पहचान नैना भादला (उम्र 16 साल) निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ होली खेल रही थी। इस दौरान गली के एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। नाबागिल लड़की  पास में ही पड़ी ईंट कुत्ते को मारी और आपनी जान बचाई। इस दौरान रिश्तेदारों द्वारा उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों का कहना है कि कुत्ते ने बहुत ही बुरी तरह से लड़की के चेहरे को नोचा गया है। लड़की के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है और उसके बाद ही आगे का इलाज किया जाएगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News