ससुराल वाले बेटी को करते थे तंग, आहत पिता ने एक झटके में खत्म किया सब

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2023 - 01:55 PM (IST)

खरड़: बेटी को पति और सास-ससुर द्वारा दहेज को लेकर तंग किए जाने पर आहत पिता ने खुदकुशी कर ली। थाना घहुंआ पुलिस ने मृतक के दामाद सहित समधी और समधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक दीदार सिंह मृतक की पत्नी कुलदीप कौर निवासी गांव पीर सोहाना ने बताया कि बड़ी बेटी कमलप्रीत कौर (24) की शादी वर्ष 2020 में आरोपी अभिजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल परिवार के सदस्य बेटी को प्रताड़ित कर गाड़ी की मांग करते थे। कई बार दोनों परिवारों में राजीनामें भी हुए। 16 नवम्बर को दामाद ने फोन कर कहा कि बेटी को वापस ले जाओ नहीं तो मार देंगे। व्यस्तता होने के चलते जाने से मना कर दिया, लेकिन आरोपी पति ने बार-बार फोन किया। इसके चलते उसने सारी बात पति दीदार सिंह को बताई। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गए और बेटे गगनप्रीत को साथ लेकर बेटी के ससुराल में चली गई।

वहां पर दामाद ने उनके सामने बेटी पर हाथ उठाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटी और वह दोनों घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल कुराली में दाखिल करवाया गया। शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 नवम्बर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। वह बेटी के साथ गांव पीर सोहाना में पहुंची तो पति दीदार सिंह (46) घर पर नहीं थे। अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के बैक साइड पानी की पाइपलाइन के पास पति मिल गया, लेकिन हालत नाजुक थी। बेटी की परेशानी और ससुराल परिवार द्वारा तंग परेशान किए जाने के चलते जहरीली वस्तु निगल ली थी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पी.जी. आई. रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News