डॉ़ किरपाल सिंह के निधन पर कैप्टन अमरेंद्र ने किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 03:49 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सिख शिक्षाविद् और इतिहासकार डॉ़ किरपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

95 वर्षीय डॉ़ सिंह का आज तड़के उनके आवास पर संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ़ सिंह जाने माने सिख इतिहासकार और शिक्षाविद् थे जिनका देश के आधुनिक व मध्ययुगीन इतिहास के प्रसार में योगदान विश्व भर के अनुसंधानकर्ता और इतिहासकार हमेशा याद रखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News