Ludhiana में नशे की खेती का पर्दाफाश, पुलिस की रेड में आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 06:00 PM (IST)

लुधियाना: जिले में नशे की खेती का पर्दाफाश हुआ है। लुधियाना देहात के थाना दाखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती और बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी गांव तलवंडी खुर्द के रूप में हुई है, जोकि घर में ही अफीम की खेती करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना दाखा के एएसआई इंदरजीत सिंह ने बताया कि, पुलिस टीम मुल्लापुर इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरजिंदर सिंह अपने ही घर में अफीमस की खेती करता है। पुलिस ने जब मौके पर जाकर छापेमारी की तो आरोपी हरजिंदर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर पर अफीम के 376 पौधे लगा रखे थे, जिनसे वह नशा तस्कर कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ये अवैध खेती का जाल कहां-कहां तक फैला है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News