चिट्टे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत, बाजू में लगा रह गया इंजेक्शन
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 05:31 PM (IST)
बठिंडा (विजय वर्मा): एक ओर पंजाब भर में नशे के खिलाफ लड़ाई चल रही है लेकिन दूसरी ओर अब भी आए दिन नशे के कारण लगातार नौजवान मौत के मूंह में जा रहे हैं। बठिंडा के परसराम नगर गली नम्बर 29 में एक युवक की चिट्टे के नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मृतक युवक की बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन भी लगा रह गया।
गत रात्रि उक्त सूचना मिलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसाइटी के वालंटियर सुमित माहेश्वरी, विशाल चौहान, सक्षम माहेश्वरी एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। युवक की बाजू में चिट्टे का इंजेक्शन लगा हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। शव के नजदीक ही मृतक का बाइक भी खड़ा था। संस्था सदस्यों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई। मृतक शादीशुदा था। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

