Jalandhar Bus Stand पर नशे में धुत्त मिला ASI! बोला, ''आधा पैग''... वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Dec 25, 2025 - 07:08 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के बस स्टैंड पर नशे में धुत एक ASI का वीडियो वायरल हो रहा है। ये मामला बुधवार रात से का है।  वीडियो में पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए चलता और फिर जमीन पर गिरता हुआ दिख रहा है।

सिर्फ 'आधा पैग' लेने का दावा

चश्मदीदों के मुताबिक, यह ASI बस स्टैंड के पार्किंग एरिया में फुटपाथ पर करीब 20 मिनट तक बैठा रहा और बस का इंतजार करता रहा। जब वहां मौजूद लोगों ने उसकी हालत और नशे के बारे में पूछा, तो उसने दावा किया कि उसने सिर्फ 'आधा पैग' लिया था। इसी बीच, जब किसी ने बस में देरी का जिक्र किया, तो ASI अपनी गलती मानने के बजाय बस ड्राइवरों को गालियां देने लगा।

 कपूरथला जाने के लिए पहुंचा था बस स्टैंड

नशे की हालत में दिखे इस पुलिसकर्मी की पहचान हरपिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो PAP ट्रेनिंग सेंटर में तैनात है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह कपूरथला जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था, लेकिन ज़्यादा शराब पीने की वजह से वह पार्किंग में फुटपाथ पर बैठ गया और कुछ देर बाद वहीं लेट गया।

डिपार्टमेंट की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं

राहगीरों ने ASI की यह हालत देखी और उसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि, इस शर्मनाक घटना के बारे में अभी तक पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News