Jalandhar में नशे का खेल बेनकाब! पुलिस ने हेरोइन सहित आरोपी को दबोचा
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 08:14 PM (IST)
जालंधर (पंकज, कुंदन) : जालंधर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की निगरानी में नॉर्थ एरिया के एसीपी अशोक मीणा की अगुवाई में थाना नंबर 1 की टीम ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नवजोत निवासी जालंधर को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम ‘आइस’ बरामद की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। इसी दौरान उसके पास से नशीला सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पुलिस संभावित अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

