Jalandhar: पूर्व DSP का हैरान करेगा कारनामा! नशे में धुत्त होकर रात को...
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:02 PM (IST)
जालंधर: शहर की रेलवे कॉलोनी के समीप स्थित अकाउंट्स ऑफिस के बाहर बुधवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कार चालक ने खुद को पूर्व DSP बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया, जोकि नशे में धुत्त था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक नशे की हालत में था और उसने ऑटो-रिक्शा चालक के साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ऑटो चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित पूर्व पुलिस अधिकारी ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में उसने अपने बेटे को मौके पर बुलाया। बेटे के पहुंचने पर उसने लोगों को शांत कराया, जिसके बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। काफी देर तक हंगामे के बाद चालक अपनी कार में बैठ गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

