तड़कसार Jalandhar में बड़ी वारदात! जनरल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:52 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अवतार नगर इलाके से सामने आया है। चोरों ने तड़के छाबड़ा जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

PunjabKesari

 चोरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक चोर दुकान में दाखिल हुआ और करीब 35 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया। इस संबंध में भार्गो कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक होने के बावजूद चोरी की घटना होना कई सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि उसके पिता सुबह करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे।

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि बाजार में भुगतान करने के लिए उन्होंने तिजोरी में 35 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने यह भी कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि नकाबपोश चोर दुकान में दाखिल होता है और तुरंत तिजोरी की तलाश करता है। काफी देर तक तलाश करने के बाद वह तिजोरी से नकदी निकालकर फरार हो जाता है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News