दोहरे संविधान का मामला:  प्रकाश सिंह बादल होशियारपुर कोर्ट में हुए पेश

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 02:19 PM (IST)

होशियारपुर : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज होशियारपुर कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं। अकाली दल दोहरे संविधान मामले में आज वह अदालत में पेश हुए हैं। आपको बता दें कि बलवंत सिंह खेड़ा ने 2009 में अकाली दल के दोहरे संविधान के खिलाफ होशियारपुर की जिला अदालत में शिकायत की थी। 

यह भी पढ़ें : दीप सिद्धू की मौत के बाद उभरी सहानुभूति लहर का किसे होगा फायदा?

गौरतलब है कि समाजवादी नेता बलवंत सिंह खेड़ा ने शिअद(बादल)के खिलाफ झूठा हलफनामा देने और पार्टी के 2 अलग-अलग विधान रखने संबंधी शिकायत अदालत में दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने शिअद (बादल) के शीर्ष नेताओं प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, सुखदेव सिंह ढींढसा, बलविन्दर सिंह भूंदड़, रणजीत सिंह ब्रम्हपुरा, कृपाल सिंह बडुंगर, डा.दलजीत सिंह चीमा, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, सुरिन्द्र सिंह शिंदा के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया है कि यह पार्टी धार्मिक चुनावों में भाग लेती है और अपने आप को धर्म निरपेक्ष होने का दावा भी करती है। यहां यह भी उल्लेखनींय है कि शिअद(बादल) की मान्यता को खारिज करने के लिए बलवंत सिंह खेड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News