जमीनी विवाद के चलते किसान ने नहर में लगाई छलांग, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 04:43 PM (IST)

मोरिंडा : नहर में कूदकर एक किसान की मौत के मामले में मोरिंडा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। एस.एच.ओ. सिटी मोरिंडा के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि हरप्रीत कौर पुत्री तरलोचन सिंह निवासी गांव खंट ने पुलिस को बताया कि उनकी सांझी संपत्ति पीर कॉलोनी और दशहरा ग्राउंड सरहिद में है। इस संबंध में श्री फतेहगढ़ साहिब की अदालत में केस चल रहा है। उसने बताया कि रणधीर सिंह चंडीगढ़, बलजिंदर सिंह पिंड खंट और राजवंत सिंह निवासी सरहिंद द्वारा उसके पिता तरलोचन सिंह को इस संपत्ति को लेकर परेशान किया जाता रहा है। इस कारण तरलोचन सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था और अक्सर यह बात करता था कि जब भी उसकी मौत हुई तो उसके लिए ये व्यक्ति जिम्मेदार होंगे।  

हरप्रीत कौर ने बताया कि इसी परेशानी के चलते उनके पिता तरलोचन सिंह सुबह पौने तीन बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर चले गए। उनका स्कूटर गांव कजौली के पास नहर के किनारे खड़ा मिला और शव पटियाला के पास भाखड़ा नहर से मिला है। हरप्रीत कौर ने बताया कि जब घर में वह अपने पिता के स्कूटर से मिला सामान चैक कर रही थी तो एक लिफाफे से तरलोचन सिंह द्वारा एस.एस.पी. श्री फतेहगढ़ साहिब को एक लिखित दरखास्त मिली। इसमें तरलोचन सिंह ने रणधीर सिंह, दयाल सिंह, राजवंत सिंह और बलजिंदर सिंह पर उक्त जमीन को लेकर परेशान करने का आरोप लगाए है।

हरप्रीत कौर ने बताया कि इनमें से दयाल सिंह की मौत हो चुकी है। हरप्रीत कौर ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा कि उसके पिता ने इन लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण कजौली गांव के पास से गुजरने वाली भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या की है। इस लिए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और न्याय दिया जाए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि हरप्रीत कौर के बयान के आधार पर रणधीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी सेक्टर-44सी, चंडीगढ़, बलजिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव खंट और राजवंत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी सरहिंद के खिलाफ मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News