संत सीचेवाल के प्रयासों से मस्कट में फंसी 2 महिलाओं की वतन वापसी, सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 03:56 PM (IST)

शाहकोट: ट्रैवल एजैंटों द्वारा ठगी गई महिलाओं का अरब देशों में लगातार शोषण जारी है। इन ट्रैवल एजैंटों के हाथों ठगी की शिकार महिलाओं को बचाने में लगे राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से आज पंजाब की दो महिलाओं की वतन वापसी संभव हो पाई है। राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल स्वयं इन महिलाओं के लेने के लिए दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। संत सीचेवाल ने दिल्ली में अपनी रिहायश से इन दोनों महिलाओं के पारिवारिक सदस्यों से बात की तथा ट्रैवल एजैंटों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।
स्थानीय एक गांव की रहने वाली सुनीता (काल्पनिक नाम) 3 महीने पहले ही मस्कट गई थी। उसने बताया कि उसकी मौसी ने ही उसको फंसाया था। मस्कट में मौसी ने फोन करके कहा कि वह बीमार हो गई है तथा इलाज के लिए इंडिया आना चाहती है तथा वह उसकी जगह घरेलू काम कर ले तो उसको मोटी तनख्वाह मिलेगी। सुनीता ने बताया कि वह 9 मई को दिल्ली से मस्कट गई थी। वहां जाकर उसको उसकी मौसी के पास पहुंचाने की बजाय एक और शरीफां नाम की महिला के पास भेज दिया गया। यहां उसका पासपोर्ट छीन लिया गया। वह एक महीने के विजीटर वीजा पर गई थी।
इसी तरह फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली एक अन्य महिला भी सुनीता भी साथ ही मस्कट से लौटी है। यादविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी 14 मई को मस्कट गई थी। उसको रिश्तेदारी में ही एक लड़की ने बताया कि वह मस्कट में घरों में काम करती है तथा 35 हजार रुपए कमाती है। मस्कट पहुंचते ही वहां सक्रिय ट्रैवल एजैंट लड़कियों को अपने झांसे में ले लेते हैं। लड़कियां कम पड़ी लिखी होने के कारण वहां की भाषा नहीं जानने के कारण बेबस नजर आती हैं। ट्रैवल एजैंट उसकी पत्नी को ट्रेनिंग देने के बहाने अपने साथ किसी दफ्तर में ले गए, जहां उसको एक कमरे में बंद रखा गया तथा शीया नाम की महिला से मारपीट करवाई जाती थी।
यह महिला ही धमकियां देती थी कि उसने इंडिया से पैसे मंगवाकर नहीं दिए तो उसके गलत काम में डाल दिया जाएगा। मस्कट से लौटी महिलाओं ने बताया कि वहां अभी भी बहुत सारी महिलाएं हैं जो मजबूरी में फंसी हुई हैं। संत सीचेवाल ने बताया कि दोनों महिलाओं के पारिवारिक सदस्यों ने उनके साथ सम्पर्क किया था। उन्होंने तभी दोनों के केस ओमान में भारतीय एंबैसी को भेज दिए थे तथा उन्होंने पंजाब वासियों से अपील की कि वे विदेश जाने के लिए मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजैंटों के माध्यम से ही विदेश जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here