चंडीगढ़, कश्मीर सहित कई शहरों में Earthquake, अफगानिस्तान का यह इलाका था भूकंप का केंद्र

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली ताजा जानकारी के अनुसार 5 फरवरी सुबह 9.47 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंचकूला और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इन भूकंप के झटकों से फिलहाल अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं कश्मीर और नोएडा में भी भूकंप आया है। वहां भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों की रिक्टर स्केल में तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश में था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News