Punjab में 92 एकड़ सरकारी जमीन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व ADC समेत 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 05:17 PM (IST)

पंजाब डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में एक बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार ईडी, जालंधर ने पठानकोट में एक मामले में कार्रवाई करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अदालत ने भी दोनों आरोपियों को हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार जालंधर के ED कार्यालय ने पठानकोट में रावी नदी बेल्ट गांव की आम (शामलात) भूमि की 92 एकड़ (734 कनाल 1 मरला) भूमि को निजी व्यक्तियों को फर्जी तरीके से ट्रांसफर करने के मामले में एक्शन लिया है। आरोप है कि इस जमीन पर स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के जरिए अवैध रूप से रेत की खुदाई की जा रही थी।

इस मामले में ED ने 11 नवंबर 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत स्टोन क्रशर और खनन कार्यों से जुड़े पठानकोट के पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) कुलदीप सिंह और निपुण महाजन को गिरफ्तार किया है।

इसके बाद ई.डी. ने दोनों आरोपियों को जालंधर के PMLA कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 16 नवंबर तक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News