मंत्री Sanjeev Arora की गिरफ्तारी के बाद ED एक्शन तेज, पावरकॉम अधिकारियों से पूछताछ टली
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब ED की जांच अन्य अधिकारियों तक पहुंच गई है। ईडी द्वारा पावरकॉम के चेयरमैन और डायरेक्टर से पूछताछ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार आज ED पावरकॉम के चेयरमैन और डायरेक्टर से पूछताछ नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि अब 20 तारीख को उनसे पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि पहले ईडी ने पावरकॉम के चेयरमैन और डायरेक्टर को सोमवार के लिए तलब किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

