Punjab : 24 घंटे से हाई-वोल्टेज टावर पर बैठा बुजुर्ग, प्रशासन के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 02:44 PM (IST)
पठानकोट/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पठानकोट जिले के माधोपुर में डिप्टी कमिश्नर (DC) के घर के पास हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़े एक बुजुर्ग का विरोध 24 घंटे बाद भी जारी रहा। करीब 200 फीट ऊंचे बिजली टावर पर बैठे बुजुर्ग ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वह नीचे नहीं उतरेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से बुजुर्ग को टावर से नीचे उतारने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर विचार करने और हल निकालने का भरोसा भी दिया, लेकिन अधिकारियों के भरोसे के बाद भी बुजुर्ग नीचे उतरने से मना कर दिया।
बुजुर्ग के टावर पर बैठने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन उनकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है। चूंकि इस तरह हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर बैठना बेहद खतरनाक है, इसलिए प्रशासन और परिवार वाले भी परेशान हैं।
बुजुर्ग का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वादों से नीचे नहीं उतरेंगे और मांगें पूरी होने के बाद ही टावर से नीचे उतरेंगे। यह मामला इस समय प्रशासन के लिए एक गंभीर चुनौती बना हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

