पंजाब में नगर निगम, कौंसिल और पंचायतों के लिए थमा ''चुनाव प्रचार''
punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 05:58 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर): पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण कल 13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जाएगा जबकि वोटें पडऩे का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा। सूत्रों के अनुसार जो वोटर शाम 4.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा। वोटों की गिनती काउंटिंग सैंटरों पर 17 फरवरी, 2021 को प्रात:काल 09.00 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग के के अनुसार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे।