लुधियाना नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में जोरदार हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 03:55 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक सोमवार को गुरु नानक देव भवन में चल रही है। बैठक के दौरान प्रस्तावों के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हंगामे के बीच एक कांग्रेस पार्षद को पुलिस द्वारा धक्के मारकर बाहर निकालने का मामला भी सामने आया। वहीं, एक भाजपा पार्षद की चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ बहस होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर और मेयर के रोकने के बावजूद सभी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर बैठक से बाहर चले गए। दूसरी ओर, पार्षदों के विरोध के बीच बैठक में एजेंडे के प्रस्तावों को पास करने की कार्रवाई लगातार जारी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News