पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ सकती है परेशानी, 2200 मीटर रीडरों ने हड़ताल का किया ऐलान
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:44 AM (IST)
लुधियाना (खुराना): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन से संबंधित पंजाब भर के 2200 के करीब मीटर रीडरों व सुपरवाइजरों ने अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। पावरकॉम आऊट सोर्सेस स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन पंजाब द्वारा लुधियाना जिले से संबंधित जोनल चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस को सौंपे मांग पत्र में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
चीफ इंजीनियर को सौंपे गए मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से विभाग में मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं क्योंकि कर्मचारियों को उम्मीद थी कि पंजाब सरकार और पावरकॉम विभाग द्वारा कर्मचारियों को पक्की नौकरी दी जाएगी लेकिन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा मीटर रीडरों व सुपरवाइजरों के साथ कई बार बैठक करने के बावजूद कर्मचारियों को पक्का करने में कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। पावरकॉम के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने बताया कि मीटर रीडरों व सुपरवाइजरों द्वारा सौंपा गया मांग पत्र मुख्य कार्यालय में उच्चधिकारियों को भेज दिया गया है।

