आज से 3 दिन तक छुट्टी पर बिजली कर्मचारी, पंजाबियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 12:00 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में बिजली विभाग के कर्मचारी आज से 3 दिनों के लिए सार्वजनिक छुट्टी पर जा रहे हैं। दरअसल, बिजली कर्मचारियों ने 10, 11 और 12 सितंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कर्मचारियों का कहना है कि 6 सितंबर को ज्वाइंट फोरम के पदाधिकारियों ने पंजाब के बिजली मंत्री के साथ चंडीगढ़ में बैठक की थी, इस बैठक में बिजली कर्मचारियों की कोई भी मांग नहीं मानी गई, जिसके विरोध में उन्हें यह संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 


इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

  • ड्यूटी के दौरान मरने वाले कर्मचारी को शहीद का दर्जा और करोड़ों रुपए की आर्थिक मदद दी जाए।
  • सब स्टेशन स्टाफ की मुख्य मांगें: आरटीएम से ALM में तरक्की का समय कम किया जाए।
  • ओ.सी. को पे बैंड देना सब स्टेशन स्टाफ को सुरक्षित और ओवरटाइम देना होगा। 
  • पंजाब सरकार द्वारा फिर जारी किए भत्ते 2021 से लागू किए जाएं।
  • थर्ड स्केल प्रमोशन पर भरोसा किया जएं। खाली पदों पर भर्ती की जाएं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News