16 साल की लड़की के पेट में हुआ दर्द, जांच हुई तो Doctor ने बताया चौंकाने वाला कारण

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 08:39 AM (IST)

चंडीगढ़: शादी के नाम पर 16 वर्षीय लड़की के साथ युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। नाबालिगा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने लड़की की मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान मनीमाजरा के सुभाष नगर निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई। आई. टी. पार्क थाना पुलिस ने जसप्रीत पर रेप, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आई.टी. पार्क थाना पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि 16 वर्षीय लड़की पेट दर्द के चलते जी. एम. सी. एच.-32 में दाखिल हुई है। जब डाक्टरों ने लड़की को चैकअप किया तो वह 5 महीने की गर्भवती पाई गई। आई.टी. पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लड़की ने पुलिस को बताया कि सुभाष नगर निवासी जसप्रीत सिंह उसका दोस्त था। दोस्ती प्यार में बदल गई और उसने शादी करने के लिए उसे प्रोपोज कर दिया। वह शादी के लिए तैयार हो गई और उसे सुभाष नगर स्थित में घर में बुलाकर जसप्रीत ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जसप्रीत ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके अलावा मामले के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बयान और मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर सुभाष नगर निवासी जसप्रीत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News