कर्मचारियों ने सरकार विरुद्ध निकाला रोष प्रदर्शन, कहा- देश आजाद हो गया लेकिन हम आज भी है गुलाम

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 03:32 PM (IST)

बठिंडा (कुणाल) : ठेका कर्मचारियों का संघर्ष मोर्चा पंजाब द्वारा आज बठिंडा में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे पकड़ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को बठिंडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी करमजीत सिंह ने कहा कि बेशक देश आजाद हो चुका है लेकिन हम आज भी गुलाम हैं जिसके कारण आज काला दिवस मना रहे हैं। हाथ में काला झंडा लिए उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार ने हमेशा गरीब लोगों का शोषण किया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बड़ी बात करते थे और अब उनकी सरकार हां, लेकिन पुलिस अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले लोगों को धक्का दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ बहुत दुर्व्यवहार किया। जिसका वे जमकर विरोध कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से सवाल कर रहे हैं कि क्या ये आजादी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News