चंडीगढ़ की सुखना झील पर एंट्री बंद, रात का कर्फ्यू रहेगा जारी, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिन्दर): कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण प्रशासन ने वीकैंड पर सुखना झील बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को सुखना झील पर लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं प्रशासन फिर से शहर की कुछ मार्कीटों में ऑड-ईवन र्फामूला लगाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत ही दुकानें खोली जा सकेंगी।

शुकवार को ट्राइसिटी के आधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने यह तय किया कि रात 10 बजे से लेकर प्रात:काल 5 बजे तक कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा, जबकि केंद्र सरकार ने रात में लगे कर्फ्यू को हटाने की मंजूरी दे दी है परन्तु कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते चंडीगढ़ प्रशासन ने रात के कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया है।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि शहर की भीड़ वाली मार्कीटों में दुकानें ऑड-ईवन फार्मूले के साथ खुलेंगे। इसलिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जो ऐसी मार्कीटों की पहचान करेगी। इसके इलावा अब दुकानें रात 8 बजे तक ही खोली जा सकेंगी। खाने-पीने की दुकानों को रात 9 बजे तक खोला जा सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार 5 अगस्त से शहर के योग्य संस्थान और सभी जिम खोले जा सकेंगे। सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कोरोना केस बढऩे के चलते तीन नए माइक्रो कंटेनमैंट जोन पर विचार किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News