Crime News : फेसबुक की दोस्ती पहुंची होटल के Room तक, और फिर......

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 08:58 PM (IST)

दोराहा (विनायक) : सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक लड़के द्वारा अपनी दोस्त बनी लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर विदेश भाग जाने का मामला सामने आया है। 

दुष्कर्म की शिकार हुई मुड़िया कला, लुधियाना की निवासी ने पंजाब पुलिस के सार्वजनिक शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई कि हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव बेगोवाल, तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला से वर्ष 2020 में फेसबुक पर बातचीत हुई थी। जो पीड़िता को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। आरोपी हरजिंदर सिंह उसे परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने के बहाने होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उनकी तस्वीरें भी ली गईं और वीडियो भी बनाए गए। अगस्त 2022 में आरोपी हरजिंदर सिंह उसे गुमराह कर स्पेन चला गया और फिर अमेरिका चला गया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस शिकायत के आधार पर दोराहा पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News