फर्जी सब इंस्पैक्टर व महिला कांस्टेबल को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल टीम ने एक फर्जी सब-इंस्पैक्टर और महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दोनों एक कार में चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी पहनकर घूमते थे जिन्होंने अपने-अपने पद से संबंधित अपने आई. कार्ड भी बना रखे थे। इनके अलावा उनके पास से पांच अन्य लोगों के भी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल रैंक के आई. कार्ड पाए गए हैं जिनकी जांच में पुलिस टीम जुट गई है।
यह भी पढ़ें : CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का Syllabus, ऐसे करें Download
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अम्बाला निवासी तेजिंदर सिंह (24) और डेराबस्सी की रहने वाली कंचन (25) के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में एक ऐसे व्यक्ति का नाम सामने आया है जिसने उन्हें पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए थे। दोनों के खिलाफ सैक्टर-49 थाना में आई.पी.सी. की धारा-120बी, 170, 171, 419, 464, 465, 466, 468, 474 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी गई है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल दोनों आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here