Farmer Protest: ''किसान ट्रैक्टर परेड’ पर AAP ने लिया बड़ा फैसला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों द्वारा आयोजित की जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की घोषणा की है। आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि आप कार्यकत्र्ता पंजाब के हर गांव से ट्रैक्टरों के साथ परेड में शामिल होंगे। ‘आप’ एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि किसान और मजदूर के सेवक के रूप में आंदोलन में शामिल होगी। शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News