पंजाब में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, पढ़ें कहां-कहां लगा है जाम

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 11:29 AM (IST)

पंजाब डैस्क: पंजाब में किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। गत रात प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद जाम खोल दिया गया था लेकिन धरना जारी रखने की बात भी कही गई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भी किसानों ने 6 जगहों पर धरना लगाया हुआ है। 

तलवंडी साबों में बठिंडा-दिल्ली स्टेट हाईवे जाम किया गया है। इसके साथ ही अमृतसर में कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर धरना लगाया गया है। पटियाला के धरेड़ी जट्टा में भी धरना लगाया गया है। इसके अलावा फरीदकोट में टहना टी-प्वाइंट पर किसानों का पक्का मोर्चा जारी है। मानसा के 3 कोनीयां पुल पर पक्का धरना अभी भी जारी है। वहीं मुकेरियां में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर धरना लगाया गया है। इसके चलते लंबा जाम लग गया है। धरने का सबसे ज्यादा असर अमृतसर को झेलना पड़ेगा। 

किसानों का कहना है कि प्रशासन से तो बात हो गई लेकिन पंजाब सरकार उनको अनदेखा कर रही है। जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती धरना जारी रहेगा। इस धरने से आम जनता तथा यातायात बहुत प्रभावित हो रहा है। लंबा जाम लग गया है। काम पर आने-जाने वाले, स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि मान सरकार इस धरने का क्या हल निकालती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News