Farmer Protest: किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर हाईवे के डिवाइडर पर शुरू की सब्जी की खेती, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 02:39 PM (IST)

जालंधरः केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब आक्रामक रूप धारण करता जा रहा है। कृषि कानूनों खिलाफ किसान जत्थेबंदियां एक कदम भी पीछे हटती दिखाई नहीं दे रही है। आंदोलन में डटे किसानों ने अब टिकरी बॉर्डर पर ही खेती करनी शुरू कर दिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ਸਿਰਾ ਕਰਾਈ ਜਾਂਦੇ ਆ 🤣🤣🤣
— Gippy Grewal (@GippyGrewal) December 10, 2020
ਹੁਣ ਨੀ ਮੜਦੇ ਯਾਰ 😂😂😂 pic.twitter.com/CBtmWsOC8W
दरअसल, पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किसान टिकरी बॉर्डर के डिवाइडर पर सब्जी की खेती करते नजर आ रहे है। इस वीडियो के साथ गिप्पी ने कैप्शन देते हुए लिखा," कि सिरा कराई जांदे आ, हुण नी मुडदे यार"। वीडियो जारी होने के चंद मिनटों बाद ही हजारों लोगों ने इसे शेयर किया, जिसके बाद यह खूब लोगों का ध्यान खींच रही है।
बता दें कि मोदी सरकार द्वारा लागू किए कृषि बिलों के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे किसान अपनी इस बात पर अड़े हुए है कि जब तक बिल वापिस नहीं लिया जाता वो अपने घर नहीं जाएंगे। इस आंदोलन के लिए किसान संगठनों द्वारा पूरे देश से भोजन, कंबल, जरूरी दवाएं, और अन्य सेवाओं के लिए लोगों का भारी सहयोग मिल रहा है। इसी बीच आंदोलन में कई किसान अपनी कीमती जानें भी गंवा चुके है।