पंजाब में बड़ी वारदात, किसान की गोलियां मार कर हत्या

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 06:07 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र से संबंधित गांव सरूपवाल में एक किसान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी गांव सरूपवाल अपने घर के बाहर खड़ा था और उसके घर के निर्माण को लेकर काम चल रहा था। इस दौरान उसका अपने पड़ोसी तरसेम सिंह सोनी पुत्र महंगा सिंह से नाली के पानी की निकासी को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसके बाद तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से मलकीत सिंह पर अंधाधुन को गोलिया चला दी। गोलियां लगने से मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. विपन कुमार और थाना कबीरपुर की पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर आरोपी तरसेम सिंह ने स्वीकार किया कि उसे इस घटना का पछतावा है और उसने मलकीत सिंह से आत्मरक्षा में को गोली चलाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News